घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने पर 5 सिलेंडर जप्त... - CG Sandesh

घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने पर 5 सिलेंडर जप्त

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) महासमुंद सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशन में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और नापतौल विभाग की संयुक्त टीम द्वारा महासमुंद शहर की मुख्य सड़क किनारे लगाए जाने वाले छोटे मंझोले ठेला में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाया गया । जिसकी पर उक्त टीम द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम अधिनियम (प्रदाय, वितरण एवं विनियमन) आदेश 2000 का उल्लघंन पाए जाने के कारण 5 घरेलू गैस सिलेंडर की जप्ती की कार्यवाही की गई।

सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के हित में बनाए गए नियमों को दरकिनार कर शहर में घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग बगैर किसी भय के लोगो द्वारा व्यवसायिक उपयोग किए जाने संबंधित जानकारी मिलने पर तुरंत एसडीएम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई क़र पाँच घरेलू गैस सिलेंडर जप्त कर कार्रवाई की गई ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें