सहकारी समिति प्रबंधक पर फसल बीमा राशि के गबन का आरोप. - CG Sandesh

सहकारी समिति प्रबंधक पर फसल बीमा राशि के गबन का आरोप.

छत्तीसगढ के महासमुन्द जिले के उडेला सहकारी समिति प्रबंधक पर किसानों ने फसल बीमा राशि के गबन का आरोप लगाया है, जानकारी के अनुसार भंवरपुर के उडेला सहकारी समिति प्रबंधक ने किसानों के साथ जम कर छलावा किया है, फसल बीमा की भारी भरकम राशी का समिति प्रबंधक ने गबन कर लिया है,  लगभग करोंडों के भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है.

बताया जा रहा है कि जिले के उडेला सहकारी बैंक के समिति प्रबंधक ने पहले तो किसानों को फसल बीमा राशी नही दी, फिर किसानों से ऋण वसूली के लिए नोटिस दी गई , एक सजग किसान की कोशिशों से फसल बीमा वितरण राशि की सूची निकाली गई. जिसमें समिति प्रबंधक शिवलाल नायक द्वारा किसानों के हक की फसल बीमा के करोंडों रुपए का फर्जीवाड़ा कर निकलने के सबूत मिले। सरकार द्वारा भेजी गई फसल बीमा की राशि से किसानों की कर्ज राशि समायोजित की जा सकती थी, लेकिन प्रबंधक द्वारा समायोजन न कर ऋण की वसूली की गई है, पूरे मामले की शिकायत जिले के कई वरिष्ट अधिकारियों के पास की गई है। लेकिन कारवाई लंबित है जिससे क्षे़त्र के किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें