सट्टा पट्टी लिखते पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा.
महासमुंद पुलिस ने 3 अक्टूबर 2020 को मुखबीर की सूचना पर हिरा ध्रुव को नयापारा महासमुंद में अपने घर के सामने लोगो से रूपये पैसे का दांव लगवाकर अंको का हार जीत का सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि हिरा ध्रुव पिता कन्हैया लाल ध्रुव, उम्र 33 वर्ष, सा0 वार्ड नंबर 07 नयापारा महासमुंद को कागज पर डाट पेन से रूपये पैसे का दांव लगवाकर हार जीत का सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा.
पुलिस ने बताया कि आरोपिया से एक पन्ना सट्टा पट्टी, नगदी रकम 240 रूपये एवं एक डाट पेन को जप्त कर आरोपिया का कृत्य धारा 4 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें