मोटरसायकल की डिक्की से 50,000 रुपये की चोरी. - CG Sandesh

मोटरसायकल की डिक्की से 50,000 रुपये की चोरी.

महासमुदं के सब्जी मार्केट में एक मोटरसायकल की डिक्की से 50,000 रुपये की चोरी होने पर मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार केजूराम चंद्राकर 3 अक्टूबर 2020 को दोपहर 03:30 बजे भारतीय स्टेट बैंक शाखा महासमुंद गया हुआ था. तथा अपने खाता क्रमांक 10757304389 से चेक के माध्यम से नगदी रकम 50,000 रू0 को निकाल कर रूमाल में लपेट कर अपने वाहन बजाज डिस्कवर कि डिक्की में डालकर सब्जी लेने के लिए बस स्टेण्ड के पीछे सब्जी मार्केट गया था.

इसके बाद वह अपनी गाड़ी को सब्जी दुकान के सामने खड़ा कर करीबन 04:00 बजे सब्जी खरीदने लगा, सब्जी खरीद कर उसे अपने गाड़ी के डिक्की में डालने के लिए डिक्की खोला तो देखा कि बैंक से निकाले गये 50,000 रू0 की रूमाल से बंधी हुई पोटली डिक्की में नही थी. जो सब्जी लेने के दौरान किसी अज्ञात चोर के द्वारा गाड़ी की डिक्की से 50,000 रू0 को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें