हमारे घर के लाईट को क्यों काटे हो कहने पर लड़की के साथ मारपीट.
ग्राम भोरिंग के अन्तर्गत मारपीट का मामला सामने आया है सफूरा जोगी ने पुलिस को बतायी कि हमारा पडोसी रामेश्वर बंजारे ने हमारे घर के बिजली तार को गलत जोड़कर शट कर दिया था, जिससे हमारे घर में करेंट आ रहा था, जिसे आज दिनांक 04.10.2020 के सुबह 09.00 बजे हम लोग गांव के राधे को बुलवाकर घर के लाईट को बनवा रहे थे. तभी मैं रामेश्वर बंजारे को बोली की हमारे घर के लाईट को क्यों काटे हो इतने में रामेश्वर गुस्सा होकर गंदी गंदी गाली दिया गाली देने से मना की तो तुझे जान से मार दूंगा कहकर अपने घर गया और एक चापड लेकर आया और चापड को हवा में लहराते हुए एक हांथ में मेरे गले को पकडकर और एक हांथ में चापड को पकडकर मेरे पेट के पास तीन-चार लात मारा की झगडा को देखकर मेरी दोनो बहन सती, सावित्री आये और छुडाने लगे तब भी रामेश्वर नहीं छोंड रहा था. तब मुझे खींचतान में चापड की बेठ से दाहिने हांथ की कलाई की ऊपर खरोच आया है, झीना झपटी में मेरे दोनो बहनों के हथेलियों में चोंट आया है। मामले की शिकायत पर रामेश्वर बंजारे के विरुद्ध अपराध धारा 25-ARM, 27-ARM, 294-IPC, 323-IPC, 506(B)-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.