रेडी टू ईट पैकेटों के नीचे अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते हुये तीन आरोपी पकडाये
मुखबीर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल
ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्बुलकर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली विकास पाटले के
मार्गदर्शन में थाना सिंघोडा पुलिस स्टाफ द्वारा आज दिनांक 04.10.2020 को एन0एच0
53 रोड कश्यप ढाबा के सामने ग्राम बटकी के पास नाकाबंदी कर उडीसा की ओर से आ रही
बोलेरो पीकप वाहन क्रमांक CG 06GR 7790 को रोककर चेक किया गया जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे
जिनको नाम पता पुछने पर वाहन चालक अपना नाम गोपीनंद कुम्हार पिता भूलकू कुम्हार
उम्र 38 साल साकिन कस्तुराबहाल थाना सिंघोडा तथा साथ में बैठे व्यक्ति अपना नाम
क्रमश: रंजीत दास पिता ब्रम्हादास उम्र 28 साल तथा सुदाम यादव पिता स्व0 नित्यानंद
यादव उम्र 36 साल दोनो साकिनान गुठानापाली थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द का रहना
बताये। मुखबीर के बताये अनुसार वाहन की पीछे डाला में लोड के किये हुये रेडी टू ईट
के पैकेटों को निकाल कर देखने पर एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में 18 पैकेट तथा
स्टेपनी टायर के अंदर छोटा छोटा 36 पैकेट कुल 54 पैकेट कुल वजन 22 किलो कीमती
220000 रूपये को जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों को
गिरप्तार कर अपराध पंजीबध्द किया गया है।