77 वी गांधी पदयात्रा का समापन ग्राम तोषगाव में.
ग्राम तोषगांव के सतपथी परिवार द्वारा अनवरत 77 वर्षों से गांधी जी के सिद्धांतों का अनुकरण करते हुए इस पदयात्रा का सफल संचालन करते आ रहे हैं. आज के इस कोरोना काल के विषम परिस्थिति में भी सतपथी परिवार के द्वारा शासन के नियमों का पालन करते हुए गांधी पदयात्रा को जीवित रखे, पिछले वर्ष इस पदयात्रा को गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में सामिल किया गया. इस पदयात्रा का समापन 02-10-2020 को हाई स्कूल मैदान तोषगांव में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जयदेव सतपथी एवं गांधी जी शास्त्री जी लक्ष्मण जयदेव सतपथी जी के शैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मा. राम नारायण आदित्य,संतलाल बारीक, फुलझर सेवा समिति के उपाध्यक्ष सेवा शंकर अग्रवाल, कान्वेंट स्कूल सराईपाली के उपाध्यक्ष संजय सवड़िया, फुलझर सेवा समिति के शिक्षकों के तरफ से एच. के. पात्र एवं पदयात्रा के वर्तमान संचालक विद्याभूषण सतपथी के द्वारा अपने अनुभव को प्रस्तुत करते हुए गांधी प्रेमी बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया. इस अवसर पर ग्राम पंचायत तोषगांव के सरपंच पद्मिनी विशाल के द्वारा महापुरुषों के शैल चित्रों पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. इस कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक महेंद्र कुमार विशाल के द्वारा किया गया.
