लोहे के बने बैरियर को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर.
तुमगाव पुलिस ने लोहे के बने बैरियर को किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने पर मामला दर्ज किया गया है. शेखर चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि वह छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण महासमुंद में उप अभियंता के पद पर पदस्थ है. विकासखंड महासमुंद के अंतर्गत मेरे प्रभार क्षेत्र की सड़क जोबा से पीढ़ी सिरपुर में ओवरलोडिंग वाहनों के आवागमन को रोकने हेतु ग्राम खडास बड़देव मंदिर तिराहा रोड के पास जोबा से सिरपुर मार्ग पर barrier लगाया गया था. दिनांक 02.10.2020 को दोपहर 12:00 बजे मेरे द्वारा जोबा से पीढ़ी सिरपुर मार्ग पर बडदेव मंदिर तिराहे मोड़ पर ग्राम खंडसा में लगाए गए लोहे से निर्मित barrier का निरीक्षण किया. जिस पर पाया कि उक्त बैरियर को कोई अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाकर दिनांक 26.09.2020 के 02:00 बजे के बाद से दिनांक 02.102020 के दोपहर 12:00 बजे के मध्य उक्त बेरियर को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर क्षतिग्रस्त कर दिया है पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.