मौसम अलर्ट : अगले पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुम... - CG Sandesh

मौसम अलर्ट : अगले पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान.

लौटते हुए मानसून के प्रभाव से महासमुंद जिले पिछले 36 घंटे से रूर-रूककर बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटे में जिले में 24.1 मिमी बारिश हो चुकी है. शनिवार-रविवार की दरमियानी रात भर बदरा बरसे. रविवार सुबह से बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ देर शाम तक दिनभर हल्की बूंदाबांदी जारी रही.

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश बसना तहसील में 85 मिमी हुई है. वहीं पिथौरा में 14 मिमी, बागबाहरा में 14 और महासमुंद में 7 मिमी बारिश रिकार्ड की गई. वहीं सरायपाली में एक मिमी भी बारिश नहीं हुई है. मौसम विभाग ने जिले में अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान पूरे जिले में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

वहीं विभाग ने अगले पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के चलते जिले में बारिश हो रही है. यह लौटते हुए मानसून का असर है. साथ ही एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण ओडिशा और उसके आसपास 7.6 किमी की ऊंचाई पर स्थित है. वहीं एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा के ऊपर स्थित है. इसके साथ चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है. इसके असर से सोमवार-मंगलवार को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसलिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें