ससुराल से वापस आकर मायके में रह रही महिला और उसके पति के परि... - CG Sandesh

ससुराल से वापस आकर मायके में रह रही महिला और उसके पति के परिवार वालों के बीच बच्चे को लेकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज करवाया मामला

शादी के बाद अपने ससुराल से वापस आकर मायके में रह रही महिला से मिलने आये उसके पति के परिवार वालों में विवाद हो गया. जिसके बाद दोनों ही पक्ष के लोगों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है.  

मामले में महिला अपराजिता जाम्हले की माँ मनीषा भोसले ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया है कि उसकी छोटी पुत्री अपराजिता जाम्हले की विवाह वर्ष 2014 में रायपुर के सचिन जाम्हले के साथ सामाजिक रिति रिवाज से हुआ है. करीब एक ढेड वर्ष वे दोनों ठीक ठाक थे अपराजिता गर्भवती हुई उसके बच्चा गर्भ में रहते रहते उसके पति एवं उसके परिवार के लोग अपराजिता को परेशान करने लगे. जिससे वे लोग अपराजिता को अपने यहां महासमुन्द ले आये. और बच्चा भी उनकी देख रेख में हुआ.

बच्चा होने के करीब 04 माह बाद समाजिक बैठक हुआ जिसमें दोनों पति पत्नी के बीच आपसी राजिनामा होने से अपराजिता अपने ससुराल रायपुर गई. इसके बाद पिछले वर्ष जून 2019 में पुन: उसके पति एवं ससुराल के लोग अपराजिता के साथ अनावश्यक रूप से वाद विवाद एवं मारपीट कर प्रताडित करने लगे. इस कारण अपराजिता वापस महासमुन्द आ गयी. और तब से अपने बच्चे के साथ महासमुन्द में रह रही है.

मनीषा ने बताया है कि उसकी पुत्री अपराजिता अपने भरण पोषण के लिये कुटुम्ब् न्यायालय महासमुन्द में मामला दर्ज करायी है. अपराजिता के पति एवं उसके घर के लोग बच्चे शिवांश जाम्हले को देखने एवं मिलने के लिये बीच बीच में महासमुंद आते थे एवं बच्चे के साथ मिलने के बाद खुशी-खुशी अपने घर वापस चले जाते थे.

इसके बाद कल 4 अक्टूबर को करीब 01.30 बजे दोपहर को अपराजिता के पति सचिन एवं उसकी सास हेमलता जाम्हले और जेठ नितिन जाम्हले तथा जेठानी शिखा जाम्हले एवं देवरानी दिव्या जाम्हले बिना सूचना के घर में आये एवं बच्चे शिवांश जाम्हले से मिलना है कहकर बताये. जिस पर मनीषा उन्हे अभी कोराना वायरस फैला हुआ है. आप लोग रायपुर से आये है थोडा दुर से बच्चे से मिल लो बोली.

तब सचिन जाम्हले डॉक्टर को फोन लगाये डॉक्टर द्वारा 10 मिनट बच्चे से मिल सकते है बोले. जिसके बाद मनीषा उन्हे 10 मिनट बच्चे से मिलने के लिये बोली वे लोग बच्चे को लेजाकर अपने गाडी के अन्दर बिठा कर मिल रहे थे. 10 मिनट बाद मनीषा उन्हे बच्चे को वापस करने बोली तो वे लोग बच्चा हमारा है वापस नही करेंगे इसे साथ ले जायेंगे कहकर गंदी गंदी गालियां देने लगे. जिन्हें गाली देने से मना करने पर, गाली गलौच सूनकर अपराजिता जाम्हले घर से आयी एवं मेरी माँ को क्यो गाली गलौच कर रहे हो कहकर बोली. तब अपराजिता की सास हेमलता, जेठानी शिखा जाम्हले एवं पति सचिन जाम्हले अपराजिहता के बाल को पकड कर मारपीट करने लगे. इस बीच अपराजिता के पिता किशोर कुमार भोसले बीच बचाव करने आये तो उन्हे नितिन जाम्हले पकड कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. इस पर अपराजिता की माँ जब सब को छुडाने लगी तो वे चारों एक राय होकर गाली गलौच मारपीट करते हुये तुम्हे उठवा देंगे जान से मरवा देंगे कहकर धमकी देते हुये चले गये. मनीषा भोसले की शिकायत पर पुलिस ने सचिन जाम्हले , नितिन जाम्हले , हेमलता जाम्हले और शिखा जाम्हले के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया है.

जबकि सचिन जाम्हले ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी का कुटुम न्यायालय महासमुन्द में भरन पोषण हेतु केस चल रहा है. जिसके कारण उसकी पत्नी उसके पुत्र शिवांश 04 वर्ष के साथ अपने मायके रमन टोला महासमुन्द में पिछले 01 साल से अपने माता पिता के साथ रह रही है. जिसके कारण सचिन जाम्हले एवं उसके परिवार वाले समय-समय में शिवांश से मिलने एवं उसे देखने के लिये आते रहते है. इसी तरह 4 अक्टूबर को भी सचिन अपने परिवार हेमलता जाम्हले, नितिन राव जाम्हले, शिखा जाम्हले, दिव्या जाम्हले के साथ शिवांश से मिलने अपने ससुराल महासमुन्द रमन टोला आया था. और शिवांश से मिलने के लिये दोपहर करीब 01.30 बजे उनके ससुराल गये.

तब सचिन की पत्नी एवं उसके मायके के लोग उन्हें बच्चे शिवांश से मिलने नही दिये. जिस पर सचिन अपने कार में आकर उसे रिवस करने लगा. इस पर सचिन की माँ उन्हे शिवांश से मिलने क्यो नही दोगे इससे पहले तो हमे सहर्ष मिलने देते थे. अब की बार क्या हो गया बोली तब उसकी पत्नी अपराजिता जाम्हले, ससुर किशोर भोसले एवं सास मनिषा भोसले लोग तुम लोगो को मिलने नही देंगे तुम्हे जो करना है कर लो कहकर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करने लगे. जिसे गाली देने से मना करने पर तीनों एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे.

जबकि सचिन जाम्हले की शिकायत पर किशोर भोसले , मनीषा भोसले , अपराजिता जाम्हले और राजू साहू पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC का अपराध पंजीबद्ध किया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें