हाथरस (उत्तरप्रदेश) की पीड़ित बेटी एवं परिवार की न्याय दिलाने... - CG Sandesh

हाथरस (उत्तरप्रदेश) की पीड़ित बेटी एवं परिवार की न्याय दिलाने तथा उत्तरप्रदेश सरकार की असंवेदनहीनता के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी का एक दिवसीय मौन सत्याग्रह आंदोलन.

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं विधायक एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व मे हाथरस(उत्तरप्रदेश) की पीड़ित बेटी एवं परिवार की न्याय दिलाने तथा उत्तरप्रदेश सरकार की असंवेदनहीनता के खिलाफ आज ब्लाककांग्रेस कमेटी के द्वारा एक दिवसीय मौन सत्याग्रह आंदोलन किया गया। इस हेतु राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार बसना को सौंपा गया।  

कार्यक्रम मे मुख्य रुप से विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह ब्लाक अध्यक्ष इश्तियाक खेरानी, मंजीत सिह सलुजा, तौकीर दानी, तनवीर सईद, मोनु खेरानी, इमरान मेमन, दुकली बाई तांडी, यासमीन बेगम, योगेश साव, रमेश सुर्या, विजय साहु, सुशील दिवान, गजराज विशाल, कलक्षत्र पटेल, शहनाज़ खान, अविलाश कुमार, खगेश्वर नंद, प्रकाश दीप यादव, तौसीफ ईमाम, दरशराम चौहान, प्रेमदास मानिकपुरी आदि उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें