20 लीटर देशी महुंआ शराब अथवा शराब बनाने की सामग्री के साथ एक... - CG Sandesh

20 लीटर देशी महुंआ शराब अथवा शराब बनाने की सामग्री के साथ एक गिरफ्तार.

महासमुंद पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर 5 अक्टूबर 2020 को ग्राम धनसुली में राम्हू कमार को अपने बाड़ी के पीछे रखे बिक्री हेतु अवैध शराब के साथ पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मौके पर राम्हू कमार बाड़ी के पीछे एक व्यक्ति को प्लास्टिक जरीकेनों में शराब रखा था. जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. जिसे घेराबंदी कर पकड़ने से अपना नाम राम्हू कमार पिता कवल कमार उम्र 45 साल होना बताया. जिसके कब्जे से पुलिस ने एक सफेद रंग के 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन के अंदर 10 लीटर देशी महुंआ शराब भरी हुई एवं दो 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में से एक सफेद रंग जरीकेन में 05 लीटर देशी महुंआ शराब भरी हुई व एक पीला रंग के जरीकेन के अंदर 05 लीटर देशी महुंआ शराब भरी हुई कुल जुमला 20 लीटर देशी महुंआ शराब कीमती 2000 रू0 तथा एक 500 लीटर वाली नीला रंग के प्लास्टिक ड्रम में एक ड्रम महुंआ का पास भरी हुई एवं महुंआ शराब बनाने का सामाग्री 01 नग बड़ा बांगा व शराब बनाने का एक लकड़ी डोगी, एक प्लास्टिक पाईप रखे मिला. जिसे जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें