सार्वजनिक जगह पर पी रहे थे शराब, पुलिस ने किया मना तो की मारपीट.
कल रात महासमुंद पुलिस की टीम पेट्रोलिंग के दौरान रात्रि 08.00 बजे महामाया मंदिर के पास रंग मंच में शराब पी रहे शरद कुमार साहू, युगल किशोर चन्द्राकर एवं हरिश ध्रुव मिले. जिन्हें पुलिस के द्वारा शराब पीने से मना करने पर उक्त तीनो ने पुलिसवालों को जोर जोर से मां बहन की गंदी गंदी गाली दिया, और तीनो व्यक्ति हाथ मुक्का से मारपीट किये.
उक्त तीनो व्यक्ति को पुलिस ने यह सार्वजनिक जगह है, यहाँ शराब मत पियो अपने अपने घर जाने बोला तो उक्त तीनो व्यक्ति तुम लोग कौन होते हो दारू पीने से मना करने वाले कहते हुये एक राय होकर तीनो व्यक्ति हाथ मुक्का से मारपीट किये जिससे एक पुलिसकर्मी वर्दी का बटन टुट गया. एवं तीनो जोर जोर से चिल्लाकर पुलिसकर्मियों को भयभीत कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि उक्त तीनो व्यक्ति शासकीय कार्य मे बाधा डाले जिससे वह अपने पेट्रोलिंग का आगे का डियूटी नही कर पाये.
मामले में राहुल शरद कुमार साहू को पेट्रोलिंग वाहन मे बिठा कर थाना लाया. जबकि युगल किशोर चन्द्राकर एवं हरीश ध्रुव गाली गुफ्तार लडाई झगडा मारपीट करने के बाद भाग गये. मामले में शरद कुमार साहू , युगल किशोर चन्द्राकर और हरीश ध्रुव के विरुद्ध धारा 186-IPC, 294-IPC, 332-IPC, 34-IPC, 353-IPC का अपराध पंजीबद्ध किया है.