महासमुंद : जिले आज अब तक  53 लोग की जाँच रिपोर्ट क़ोरोना पॉज... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले आज अब तक 53 लोग की जाँच रिपोर्ट क़ोरोना पॉज़िटिव आयी

अब तक तक़रीबन 2200 कोरोना पॉज़िटिव स्वस्थ्य होकर अपने घर सुरक्षित पहुँचें

आज 88 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक हो कर अपने घर गए

आज की तारीख़ में जिले में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 782 है

महासमुंद जिले में आज 53 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है । सर्वाधिक महासमुंद विकासखण्ड से 22, बसना विकासखण्ड से 09 लोग की जाँच रिपोर्ट में कोरोना पॉज़िटिव पाए गए । वही सरायपाली विकासखण्ड से 12,बागबाहरा से 9और पिथौरा से केवल एक कोरोना पॉज़िटिव आए।

जिले में कुल 398 संदिग्ध व्यक्तियों की कोरोना जाँच की गई थी । जिसमें ट्रू नाट से 12,आरटीपीसीआर से 3 और एंटीजन से 383 टेस्ट किए गए ।

जिले में अब तक कुल 3018 कोरोना पॉज़िटिव आए जिनमें से 2193 स्वस्थ्य होकर अपने घर सुरक्षित पहुँचें । आज 88 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक हो कर अपने घर गए । आज की तारीख़ में जिले में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 782 है । पिछले दो दिन में विभिन्न बीमारियों और कोविड-19 से पॉज़िटिव दो लोगों की मृत्यु हुई है ।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें