जहरीले सांप के डंसने पर चींटी काटने के एहसास में सो गया था, ... - CG Sandesh

जहरीले सांप के डंसने पर चींटी काटने के एहसास में सो गया था, बेसुध होने लगा और उठ कर देखा तो कमरे मे मिला सांप.. अस्पताल में हुई मौत.

लापरवाही कई बार इंसानों की जान ले लेती है. ऐसा ही एक मामला सरायपाली क्षेत्र के सिंघोडा थाना से सामने आ रहा है. जहाँ एक विषैले कराट सांप के डसने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार सिंघोड़ा के इंदिरा आवास पारा मे विगत सोमवार रात दो बजे जब जलंधर कुम्हार अपने दामाद के घर सो रहा था,  तब उसके कान पर जहरीले कराट सांप ने काट दिया.  जलंधर को रात दो बजे उसके कान पर कुछ काटने का एहसास हुआ, लेकिन उसे चिंटी के काटने जैसा लगा जिसपर वह पुनः सो गया.

लेकिन वह सो नही पाया धीरे धीरे वह सांप के काटने से बेसुध होने लगा और उठ कर देखा तो कमरे मे कराट सांप मौजूद था, और उसे जलंधर ने मार दिया. और परिवार के अन्य सदस्यों को उठाया. तब उसके दामाद संजु दीप व परिवार ने निजी गाड़ी किराए कर सरकारी अस्पताल सरायपाली पहुँचाया जहां जहर के पूरे शरीर मे फैलने के कारण मंगलवार दोपहर बारह बजे जलंधर की मौत हो गयी. बाद मे शव को पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें