घर आने जाने से मना करने पर गाली गलौच कर की मारपीट. - CG Sandesh

घर आने जाने से मना करने पर गाली गलौच कर की मारपीट.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बनसिवनी में घर आने जाने से मना करने पर मामला दर्ज किया गया है, मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बनसिवनी निवासी भारत लाल ध्रुव ने पूर्व में तेजकुमार माहेश्वरी को अपने घर आने जाने को लेकर उसे मना किया था. लेकिन तेजकुमार माहेश्वरी 6 अक्टूबर 2020 के 11:30 बजे फिर से भारत लाल के घर आ रहा था, जिसे मना करने पर तुम मना करने वाला कौन होता है कहकर जबरन भारत लाल को तेजकुमार ने मां बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगा एवं जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया. जिससे उसे चोट आई, मामले की शिकायत पर पुलिस ने तेज कुमार माहेश्वरी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें