कलेक्टर ने गिरदावरी और ऑनलाइन खसरें एण्ट्री के कार्याें की स... - CG Sandesh

कलेक्टर ने गिरदावरी और ऑनलाइन खसरें एण्ट्री के कार्याें की समीक्षा : ऑनलाइन खसरा एण्ट्री त्रुटि रहित हो इस बात का विशेष ख्याल रखें

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने गिरदावरी और खरीफ पंजीयन की समीक्षा की। कलेक्टर गोयल ने ग्रामवार, भूमि स्वामीवार, क्षेत्राच्छादन रिपोर्ट की भी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने खसरा, रकबा, फसल का विवरण के बारें में भी पूछा। बैठक में अपर कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक, डिप्टी कलेक्टर सीमा ठाकुर सहित भू-राजस्व अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित थे।

कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने जिले में सम्पन्न गिरदावरी कार्य की समीक्षा की। गिरदावरी में पटवारियों द्वारा किए गए गिरदावरी कार्य की प्रविष्टि आॅनलाईन, भुईयाॅ साॅफ्टवेयर में आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही राजस्व शुद्धता के साथ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप पटवारी अभिलेखों की शुद्धता एवं कृषि की आकड़ो की शुद्धता बनाए रखने एवं उक्त कार्याें के सतत् निरीक्षण हेतु अधीक्षक भू-अभिलेखों को निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री गोयल ने गिरदावरी कार्य के निरीक्षण प्रतिवेदन में त्रुटियाॅ पाई जाने पर असंतोष व्यक्त किया एवं गिरदावरी का निरीक्षण प्रतिवेदन शासन के निर्देशों के अनुरूप प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने उक्त कार्य का सतत् निरीक्षण-परीक्षण करने की बात कहीं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें