news-details

कांग्रेस की किसान विरोधी एवं वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने दिया एकदिवसीय धरना..

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष मिश्रा रहे उपस्थित..

बसना, कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी व वादाखिलाफी को लेकर कल शहीद वीरनारायण सिंह चौक पर भाजपा बसना, पिरदा व गढ़फुलझर के कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया साथ ही राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा. किसानों के विरोधी कांग्रेस सरकार के विरोध में तीनो मंडलो ने एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया।

कांग्रेस की किसान विरोधी कार्यो को धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार झुटे घोषणा पत्र के तहत सरकार में आने के बाद गंगाजल को पकड़ कर किये हुए अपने वादों से मुकर रही है।

कोरोना महामारी से पूरे प्रदेश में इस्तिथि दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसे समय पे भी सरकार अपने कार्यो को न कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान हित पे लाये बिल का विरोध कर रही है किसानों को गुमराह कर रही है।

प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से शराब,गाँजे एवं नशीले पदार्थों का जोरो से अवैध व्यापार किया जा है।

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष मिश्रा ने कहा शिक्षक व पुलिस भर्ती एवं शिक्षकों का संविलियन अधर में लटका हुआ है लुभावने घोषणा पत्र से कांग्रेस सत्ता में आई है साथ ही युवाओ को रोजगार के नाम से ठगा गया है और युवा आने बेरोजगारी भत्ता का भी इंतजार करते करते तक गए हैं।

किसान हित पे लाये गये केंद्र सरकार की लाभकारी बिल को कांग्रेस सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए इसका विरोध कर रही है। 

आगे वक्ताओं के रूप पे ओमप्रकाश चौधरी,अभय घृतलहरे,सुवर्धन प्रधान,सुरेश बारीक़ ने भी कांग्रेस सरकार के किसान विरोधी कार्यो को जम के हल्ला बोला।

एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का संचालन अभिमन्यु जायसवाल ने किया एवं आभार व्यक्त हरप्रसाद पटेल ने किया।

किसान विरोधी कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम पे मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष मिश्रा,तीनो मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,हरप्रसाद पटेल,माधव साव,एवं ओमप्रकाश चौधरी,अखिलेश भोई,जगदीश प्रधान,डॉ.एन के अग्रवाल,प्रदीप मलिक,बसंती मालिक,सुवर्धन प्रधान,भाजपा महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, विकाश वाधवा, अभय घृतलहरे,भाजयुमो अध्यक्ष कामेश बंजारा, दीपेश मिश्रा, नरेंद्र यादव,मुरारी अग्रवाल,भगतराम वाधवा,जयनारायण पटेल,सुरेश बारीक,अभिमन्यु प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें