गौवंश के सिर व मांस पड़े होने मिलने पर नगर पालिका के कर्मचारी... - CG Sandesh

गौवंश के सिर व मांस पड़े होने मिलने पर नगर पालिका के कर्मचारी ने दर्ज करवाया मामला.

महासमुंद थाने में गौ हत्या पर कार्यवाही करने हेतु रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है. नगर पालिका महासमुंद के सफाई कर्मचारी ने बताया कि 7 अक्टूबर 2020 को शाम करीब 05:00 बजे उसे वार्ड नंबर 21,25 के मध्य मिनी स्टेडियम के पीछे नहर के पुल के पास मोहल्ले के कुछ बच्चे एक झोला में पड़े गौवंश के सिर व मांस पड़े होने कि बात बताये. जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेका गया है. जिसके संबंध में सफाई कर्मचारी ने एक लिखित आवेदन महासमुंद थाने में देते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने कि मांग की है. जिस पर पर अपराध सदर धारा 429 भा0द0वि0 का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें