चाकू दिखाकर मारपीट कर पैसे मांगने वाले के ऊपर मामला दर्ज. - CG Sandesh

चाकू दिखाकर मारपीट कर पैसे मांगने वाले के ऊपर मामला दर्ज.

महासमुंद के सुभाष नगर में चाकू दिखाकर मारपीट कर पैसे मांगने वाले के ऊपर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश साहू 7 अक्टूबर 2020 को अपने घर से शाम करीब 05:30 बजे अपनी मो0सा0 बाजार प्लसर सोल्ड से चावल लेने के लिए बाजार आ रहा था. जिसे मिनी स्टेडियम के पीछे मुकेश साहू के घर के पास स्वीपर कालोनी का कालीचरण स्वीपर रोका एवं मो0सा0 की चाबी को निकालकर पैसा मांगने लगा. जिसे प्रकाश साहू के द्वारा मांगने पर उसे पैसा देने से मना किया तो वह उसे एक लोहे का चाकू दिखाया एवं पैसा नही दोगे तो मार दूंगा बोलते हुए मेरे मो0सा0 को धक्का मारकर गिरा दिया. लेकिन फिर भी मैं पैसा नही दिया तो कालीचरण हाथ झापड़ से सुभाष को गाल एवं चेहरे में मारपीट करते उसके फूल पैंट के बांये जेब में रखे 700 रूपये को लुटकर कर चला गया. मामले की शिकायत पर कालीचरण के विरुद्ध धारा 341-IPC, 394-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

 



अन्य सम्बंधित खबरें