अवैध मदिरा विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही, 64 लीटर अवैध मदिरा जब्त
जिला आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक ने बताया कि कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर से अवैध मदिरा की जानकारी मिलने पर अवैध मदिरा विक्रय पर कार्यवाही करते हुए ग्राम नरसियापालम थाना बसना निवासी सदानंद सावरा के मकान में दबिश देकर 50 लीटर हाथभट्टी महुआ मदिरा जब्त किया गया।
इसी प्रकार ग्राम आरंगी थाना बसना निवासी परेश्वर साव के कब्जे से 14 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।
उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी, अल्ताफ खान की अगुवाई में आबकारी उपनिरीक्षक कौशल किशोर सोनी एवं कुलदीप शर्मा के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक यज्ञ शरण शुक्ला तथा आबकारी आरक्षक लेखराम देशमुख एवं मोहम्मद ईरफान अली की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें