सभी कॉमन सर्विस सेंटरों का संचालन निर्धारित प्रक्रिया के तहत् किया जाए
जिले के शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर कॉमन
सर्विस सेंटर/च्वाइस केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोक
सेवा गारंटी अधिनियम एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं, सेवाओं की प्रदायगी
की जा रही है, उक्त सेवाओं, योजनाओं की गुणवत्तापूर्वक व समय-सीमा में प्रदायगी काॅमन सर्विस सेंटर/चाॅईस केन्द्रों पर निर्भर है। कलेक्टर
श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर जिसकी सतत् निगरानी एवं समीक्षा की जा रही
हैं।
जिले में विभिन्न माध्यमों के जरिए शिकायतें प्राप्त हुुई हैं, जिसकी पुुनरावृत्ति ना होने पाए इसके लिए सभी काॅमन सर्विस सेंटर/चाॅईस केन्द्रों को निर्देशित किया गया है कि सभी अपने केन्द्रों का संचालन निर्धारित समयावधि में करंे। केन्द्रों में अवलोकनीय स्थानों पर सेवा, निर्धारित शुल्क आदि की स्पष्ट दर्शित सूची चस्पा करें। जिसमंे संचालक का नाम एवं मोबाईल नम्बर अवश्य होना चाहिए। केन्द्रों में आने वाले प्रत्येक हितग्राहियों से व्यवहारपूर्ण आचरण करें एवं उनके समस्याओं का समाधान व वांछित जानकारी स्पष्ट एवं सौम्यता पूर्वक देवें।
इसी प्रकार केन्द्रों संचालन
कोविड-19 के तहत
केन्द्र एवं राज्य शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों का
अनिवार्यतः पालन करते हुए करें। काॅमन सर्विस सेंटर/चाॅईस केन्द्रों के पक्ष
में किसी भी प्रकार की शिकायत सही पाए जाने पर केन्द्र संचालक के विरूद्ध
नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए चाॅईस सेंटर की आई.डी. निरस्त
कर दी जाएगी।