स्वास्थ्य संबंधित पुरानी जटिलताओं से जूझ रहे कोविड धनात्मक द... - CG Sandesh

स्वास्थ्य संबंधित पुरानी जटिलताओं से जूझ रहे कोविड धनात्मक दो मरीजों की मृत्यु

जिला स्वास्थ्य ने बुधवार को दो मरीजों की मृत्यु होने की पुष्टि की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर. के. परदल से मिली जानकारी के मुताबिक पहले प्रकरण में मंगलवार 06 अक्टूबर व बुधवार की 07 अक्टूबर 2020 की रात तकरीबन 01ः10 बजे तुमगांव क्षेत्र के रहने वाले 60 वर्षीय मरीज की मृत्यु हुई। वे कोविड-19 के धनात्मक पाए गए थे। इसके अतिरिक्त उन्हें सिकलेसेल और हृदय विकार संबंधित परेशानियां भी थीं। जिला मुख्यालय स्थित डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

वहीं, दूसरे प्रकरण में भी डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान शहर की त्रिमूर्ति काॅलोनी में रहनी वाली 44 वर्षीय महिला मरीज की मृत्यु हुई। वे हृदय विकार सहित अनियमित रक्तचाप और मधुमेह जैसी समस्याओं से भी जूझ रही थीं। उन्हें भी कोविड-19 का धनात्मक पाया गया था। चिकित्सकों द्वारा जीवन रक्षक उपचार दिए जाने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। बुधवार 07 अक्टूबर की सुबह चार बज कर दस मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार के लिए नियुक्त जिला नोडल अधिकारी डाॅ. अनिमेस राय ने बताया कि बुधवार 07 अक्टूबर 2020 को कोविड-19 के निर्धारित प्रोटोकाॅल के तहत प्रशासनिक एवं चिकित्सकीय अमले की उपस्थिति में उनका विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें