सोशल डिस्टेन्स में जिला चिकित्सालय में मनाया गया विश्व दृष्टि दिवस
आंख किसी व्यक्ति के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है
और अगर वही नहीं है तो व्यक्ति का जीवन किसी काम का नहीं। ऐसे लोगों की मदद
के लिए अधिक से अधिक नेत्रदान कराने के लिए आई बैंक और तमाम सामाजिक
संस्थाओं की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। अक्तूबर के दूसरे
बृहस्पतिवार को हर साल विश्व दृष्टि दिवस भी मनाया जाता है। इसका मकसद
आंखों की बीमारियों और समस्याओं को लेकर लोगों को जागरूक करना है। अक्टूबर
माह के आज दूसरे गुरुवार को जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने विश्व
दृष्टि दिवस मनाया। वर्ष 2020 में इस बार कोविड-19 की सुरक्षा नियमावली के
अनुरूप जिला मुख्यालय स्थित शासकीय चिकित्सालय सहित सभी विकासखण्डों में
सोशल डिस्टेन्सिंग में मौके पर उपस्थित होकर कई आयोजन हुए और ऑनलाइन
गतिविधियों में मीडिया, सोशल मीडिया, व्हाट्एप और फेसबुक के माध्यम से भी
जागरूकता संदेश प्रेषित किया गया।
इस दौरान
जन-सामान्य को दृष्टि की सुरक्षा, दृष्टिहीनता के कारण व बचाव के तरीके
सुझाए गए। बताया गया कि अधिकांश बीमारियों का पता आंखों की जांच के साथ ही
लगाया जाना शुरू हो जाता है। यदि किसी की आंखें कमजोर हो जाती हैं तो सही
समय पर सही नंबर के चश्मे का उपयोग करने से आंखों को भविष्य में और कमजोर
होने से बचाया जा सकता है। साथ ही शासन द्वारा विद्यालयनीय छात्र-छात्राओं
को निर्धारित मापदण्ड अनुसार निशुल्क चश्मा वितरण किए जाने के संबंध में भी
पूरी जानकारी दी गई। आयोजन में नोडल अधिकारी डाॅ. मंजुषा सेन, नेत्र सहायक
अधिकारी एस.के. सिंह, अवधेश यादव सहित नर्सिंग एवं पैरामैडिकल
स्टाफ उपस्थित रहे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें