अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वालों के लिए ‌ ‌क्वारेंटाइन की... - CG Sandesh

अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वालों के लिए ‌ ‌क्वारेंटाइन की बाध्यता समाप्त

लॉक डाउन की सख्ती धीरे धीरे काम करदी जा रही है, पिछले कुछ महीनो से छत्तीसगढ़ प्रदेश में जिस तरह संक्रमण बढ़ती जा रही थी उससे यह उम्मीद नहीं थी

पर एकाएक हालत में सुधार और वैक्सीन के आने का इंतज़ार करते हुए, स्थिति को सामान्य किया जा रहा है,
हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इसी लॉक डाउन को लेके नरमी दिखाई है सिर्फ यही नहीं पुरे देश में लॉक डाउन के नियम में बड़े बदलाव किये जा रहे है,

राज्य शासन ने दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वालों के लिए क्वारेंटाइन की बाध्यता समाप्त कर दी है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य सावधानियों के विषय में निर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए क्वारेंटीन संबंधी बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी विभागों के सचिवों, सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




अन्य सम्बंधित खबरें