पुल के पास मोटर साइकल खडी करके नहाने गए युवक की मोटर साइकल हुई चोरी.
महासमुंद थाना अंतर्गत महादेव घाट के पास मोटर साइकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. डेम कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम केनेकेरा का निवासी है. जिसके पास एक मोटर सायकल बजाज प्लेटिना लाल रंग का है.
डेम कुमार 6 अक्टूबर 2020 के करीब 10.45 बजे अपनी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना से नहाने के लिये गावं के ही बघनई नदी महादेव घाट के पास गया था और अपनी गाडी को महादेव घाट पुल के पास खडी कर नहा रहा था.
इसके बाद जब वह नहा कर वापस पुल के पास आया तब देखा की उसकी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG06GA9804 पुरानी इस्तेमाली किमत करीबन 10000/- रूपये वहां पर नही था. जिसे कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया था. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें