ग्राम पंचायत सिरपुर में स्थानीय लोगों की सहुलियत के लिए एटीए... - CG Sandesh

ग्राम पंचायत सिरपुर में स्थानीय लोगों की सहुलियत के लिए एटीएम के स्थान पर बैंक करेस्पाॅडेंड (वीसी) नियुक्त

महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत सिरपुर में स्थानीय लोगों की सहुलियत के लिए अब एटीएम के स्थान पर बैंक करेस्पाॅडेंड (वीसी) नियुक्त किया है। वीसी संतोष पुरी गोस्वामी ग्राम पंचायत सिरपुर में धु्रव समाज मंदिर में बैठने की व्यवस्था की गई हैं। ये बैंक करेस्पाॅडेंड प्रातः 08ः00 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। जो बैंक खाताधारी जिनका आधार लिंक है वह अपनी जरूरत की राशि इनके जरिए निकाल सकते हैं। संतोष पुरी गोस्वामी का मोबाईल नम्बर बैंक द्वारा जारी किया गया हैं। इनका मोबाईल नम्बर 99779-95640 है।

लीड बैंक अधिकारी अरूण कुमार मित्रा ने बताया कि चूंकि ग्राम पंचायत सिरपुर मेें एटीएम की सुविधा नहीं होने के कारण और लोगों की रोजमर्रा की जरूरत की राशि जो उनके बैंक खातों में है, उसे निकालने के लिए यह सहुलियत प्रदान की गई हैं। स्थानीय ग्राम वासियों ने कलेक्टर कार्तिकेया गोयल को एटीएम स्थापित करने का अनुरोध किया गया था। कलेक्टर के निर्देश पर तत्कालीक तौर पर जनता की सहुलियत के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक (भारत सरकार, राज्य शासन एवं भारतीय स्टेट बैंक का संयुक्त उपक्रम ) के द्वारा यह व्यवस्था की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें