जिले आज अब तक  87 लोगों  की जाँच रिपोर्ट क़ोरोना पॉज़िटिव आय... - CG Sandesh

जिले आज अब तक 87 लोगों की जाँच रिपोर्ट क़ोरोना पॉज़िटिव आयी, सर्वाधिक बसना विकासखंड में 30 पॉज़िटिव

अब तक 2300 से ज़्यादा कोरोना पॉज़िटिव स्वस्थ्य होकर अपने घर सुरक्षित पहुँचें

आज 24 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक हो कर अपने घर गए 

महासमुंद जिले में आज 87 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है । सर्वाधिक बसना विकासखंड में 30,महासमुंद विकासखण्ड से 27,की जाँच रिपोर्ट में कोरोना पॉज़िटिव पाए गए । वही सरायपाली विकासखण्ड से 18 बागबाहरा और पिथौरा 6-6 कोरोना पॉज़िटिव आए।

जिले में कुल 609 संदिग्ध व्यक्तियों की कोरोना जाँच की गई थी । जिसमें आरटीपीसीआर से 129, ट्रू नाट से 58 और एंटीजन से 422 टेस्ट किए गए ।

जिले में अब तक कुल 3262 कोरोना पॉज़िटिव आए जिनमें से 2365 स्वस्थ्य होकर अपने घर सुरक्षित पहुँचें । आज 24 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक हो कर अपने घर गए । आज की तारीख़ में जिले में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 883 है ।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें