नगर पंचायत तुमगाँव का वार्ड 15 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से मुक्त
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्तिकेया गोयल ने
महासमुंद तहसील के नगर पंचायत तुमगाँव का वार्ड न. 15 क्षेत्र कंटेनमेंट
ज़ोन से मुक्त कर दिया गया है । इस क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण
(कोविड-19) पाॅजिटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव
एवं रोकथाम हेतु कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। अब इसे कंटेनमेंट जोन
से मुक्त कर दिया गया है। इस आशय के आदेश आज कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी
ने जारी कर दिए है ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
अधिकारी द्वारा आज शुक्रवार 9 अक्टूबर 2020 को प्रतिवेदित किया गया कि
छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा कोविड-19
संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कंटेनमेंट संबंधी दिशा-निर्देश के तहत इन
कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में 14 दिनों की अवधि पूर्ण हो चुकी है एवं उपरोक्त
कंटेनमेंट जोन में विगत 14 दिनों से कोई भी धनात्मक मरीजों की पुष्टि नहीं
हुई है। साथ ही धनात्मक मरीजों के सम्पर्क में आने वाले कुल 8 व्यक्तियों
का सैम्पल जांच नकारात्मक (निगेटिव) प्राप्त हुआ है एवं सक्रिय सर्विलेंस
सर्वे प्रपत्र के अनुसार किसी भी प्रकार के कोविड-19 से संबंधित धनात्मक
प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ। इस कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने उक्त
वार्ड और ग्राम को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें