बेलसोण्डा में स्टेडियम के पीछे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब जप... - CG Sandesh

बेलसोण्डा में स्टेडियम के पीछे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त.

महासमुंद पुलिस ने 9 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को ग्राम बेलसोण्डा स्टेडियम के पीछे अवैध रूप से रखे शराब के साथ पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर के बताये स्थान ग्राम बेलसोण्डा स्टेडियम के पीछे पहुंचकर घेरा बंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया. जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 18 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180ml भरी हुई जुमला 3240 ml कीमती 1440 रूपये रखा मिला. जिसे जप्त कर आरोपी पवन कुमार धीवर पिता स्वं0 बोहरण धीवर उम्र 63 साल साकिन बेलसोण्डा थाना महासमुंद का कृत्य अपराध धारा 34(A) पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें