गले के पास चाक़ू टिकाकर पैसे की मांग, नहीं देने पर की मारपीट. - CG Sandesh

गले के पास चाक़ू टिकाकर पैसे की मांग, नहीं देने पर की मारपीट.

महासमुंद में कचहरी रोड में मैदान के पास धारदार चाकू को गले के पास टिकाकर पैसे मांगने वाले के ऊपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. मिली जानकारी के अनुसार प्रियांशु चंद्राकर 10 अक्टूबर 2020 को रात्रि लगभग 11.50 बजे खाना खाकर कचहरी रोड से होते हुए अपने घर मौहारीभाठा मोटरसायकल से जा रहा था. उसी समय कमलेश भट्ठ नशे की हालत में कचहरी रोड में मैदान के पास आया और उससे फोन मांगा. जिसपर वह अपना फोन निकाल कर दे रहा था कि अचानक नशे में कमलेश भट्ठ अपने पास से एक धारदार चाकू निकाला और प्रियांशु के गले के पास टिका दिया और उससे पैसे मांगने लगा.

इसके बाद प्रियांशु द्वारा पैसे देने से मना करने पर कमलेश उसके साथ मारपीट करने लगा तथा जान से मारने की धमकी देकर मां बहन की गाली गलौज करने लगा. जिससे प्रियांशु को चोंट लगी और खून बहने लगा. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कमलेश भट्ठ के विरुद्ध धारा 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें