शराब के नशे में गली गलौच, मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी. - CG Sandesh

शराब के नशे में गली गलौच, मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी.

शराब के नशे में मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है. गुप्तेश्वर ने पुलिस को बताया कि 10 अक्टूबर को रात करीबन 9.15 बजे वह पुराना सिविल लाईन सातबहनिया मंदिर के पास अपने दोस्तो के साथ खड़ा था, उसी समय राजा यादव पुराना सिविल लाईन का रहने वाला शराब के नशे में आया और उन्हें गंदी गंदी गालिया देते हुए और कहने लगा कि तुम लोग यहां क्यो खड़े रहते हो यहां से चले जाओ कहकर बहस करने लगा.

तब गुप्तेश्वर ने राजा यादव को क्यो गाली गलौज कर रहे हो कहने पर वह अपने हाथ में रखे गाड़ी की चाबी से गुप्तेश्वर के सिर में मारा फिर लात मुक्के मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा और कहने लगा यहां से चले जाओ वरना जान से मार दूंगा. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें