साराडीह फर्सी फेक्ट्री से कीमती सामान चोरी. - CG Sandesh

साराडीह फर्सी फेक्ट्री से कीमती सामान चोरी.

महासमुंद थाना अंतर्गत फर्सी फेक्ट्री साई स्टोन साराडीह में मोटर चोरी होने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार संतूराम यादव जब 06 अक्टूबर 20 के सुबह 07:00 बजे सांई स्टोन फेक्ट्री में जाकर देखा तो फर्सी फेक्ट्री में लगे 3 एच.पी. टैक्समोव मोटर -5 नग, 3 एच.पी. स्टार्टर वेंनटैक्स का 4 नग, टेबल पालिस मशीन -1 नग , केवल वायर बटन एवं अन्य सामाग्री कीमती करीबन 40 हजार रूपये को स्टोन फेक्ट्री के अंदर से कोई अज्ञात चोर फेक्ट्री के दिवाल फांद कर दरम्यिानी रात को प्रवेश कर फेक्ट्री के अंदर लगे उक्त सामाग्रियों के नट बोल्ट खोलकर एवं पट्टा काटकर चोरी कर ले गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें