बडे भाई एवं भाभी के साथ मारपीट, आरोपी शिक्षक एवं पत्नी के विरुद्ध अपराध कायम
नंदलाल मिश्रा. समीपस्थ ग्राम भोजपुरी में दवाई छिडकने वाले स्पेयर के विवाद को लेकर छोटे भाई के द्वारा बड़े भाई के साथ अश्लील गाली गुप्तार, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दिये जाने के आरोप में छोटे भाई (शिक्षक) एवं भाई बहू के विरुद्ध सांकरा थाना में अपराध कायम कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भोजपुरी के अरुण डोंगरे उम्र लगभग 37 वर्ष ने साँकरा थाना में शिकायत किया है कि उसके छोटे भाई अनिल डोंगरे जो कि एक शिक्षक के पद पर कार्यरत है, के द्वारा स्पीयर के विवाद को लेकर अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट करने तथा भाई बहू श्रीमती सविता डोंगरे के द्वारा आवेदक की पत्नी ललिता डोंगरे के साथ अश्लील गाली गलौच करने तथा मारपीट करने की लिखित शिकायत किया गया है।
आवेदक अरुण डोंगरे ने आरोप लगाया है कि भाई अनिल डोंगरे शिक्षक के पद पर कार्यरत है। दवाई छिडकने वाले स्पीकर के खराब हो जाने के कारण विवाद हो गया। जिस पर आक्रोशित हो कर शिक्षक अनिल डोंगरे ने बडे भैया अरुण के घर घुसकर सामान को तोड़फोड़ करते हुए गांव की गलियों में दौड़ा दौडा कर अश्लील गाली गलौच करते हुये मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी दिया गया है।
इतना ही नहीं शिक्षक अनिल डोंगरे की पत्नी श्रीमती सविता डोंगरे के द्वारा भी आवेदक की पत्नी ललिता डोंगरे के साथ अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी दिये जाने की शिकायत सांकरा थाना में की गई है।
शिकायत मिलने पर सांकरा पुलिस के द्वारा आरोपी अनिल डोंगरे पिता धोबाई डोंगरे एवं श्रीमती सविता डोंगरे पति अनिल डोंगरे के विरुद्ध भा. दण्ड संहिता की धारा 264 ,323, 506 एवं 34 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
गौरतलब हो कि ग्राम भजपुरी निवासी आनिल डोंगरे शिक्षक के पद पर कार्यरत है।