किसानों को अपनी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके इस उद्दे... - CG Sandesh

किसानों को अपनी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके इस उद्देश्य से मोदी सरकार ने कृषि सुधार विधेयक को पारित कराया : भूषण साहू

भारतीय जनता पार्टी मंडल तुमगांव के भूषण साहू ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि अंग्रेजो के समय से चली आ रही व्यवस्था से आजादी दिलाने के लिये किसानों को अपनी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके इस उद्देश्य से मोदी सरकार ने कृषि सुधार विधेयक को पारित कराया है।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजो के भारत आगमन के बाद किसानों से कर वसूलने कृषि मार्केटिंग बोर्ड का गठन किया गया था जिसके तहत किसान हमेशा कर्ज मे दबा रहता था अपने उपज को वही बेचने के लिये मजबूर होना पड़ता था। आजादी के बाद इस व्यवस्था ने मंडी का रूप ले लिया आज पंजाब समेत महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ की मंडियों मे किन पार्टी के लोगों का कब्जा है ये किसी से छिपा नहीं है इसलिए उनको इस बिल से तकलीफ हो रहा है। देश भले आजाद हुआ लेकिन किसान हमेशा लाचार और गरीब ही बना रहा इन समस्त बातों को देखते हुए केंद्र मे बैठी मोदी सरकार ने एक अभूतपूर्व फैसला लेते हुए इस बिल को पास कराया है जिसके बहुत अच्छे परिणाम देखने मिलेंगे और निश्चित तौर पर किसानों को इससे लाभ मिलेगा।

भूषण साहू ने कहा कि देश की आबादी का 54% लोग आज भी कृषि के कार्य मे अपना श्रम दे रहा है बावजूद उसके विश्व कृषि निर्यात मे भारत की हिस्सेदारी मात्र ढाई प्रतिशत है क्योंकि किसानों को उसके उपज का सही दाम नहीं मिल पाया बतौर उदाहरण आज बाजार मे किसान जो गेहूँ मंडी मे औसतन 20/- रूपये किलो बेचता है वो बाजार मे पैकिंग होकर 100 रूपये किलो बिक रहा है इसी तरह जौ जो महज 12 रूपये किलो मे किसान बेचता है जिसकी कीमत बाजार मे 110 रूपये प्रति किलो पायी जाती है. ऐसे बहुत से उदाहरण है जिसमे किसानो के साथ अन्याय हुआ है।

आगे भूषण साहू ने कहा कि देश मे पूर्व की सरकार ने सिर्फ किसानों को वोट बैंक समझा और कभी भी उसकी दशा सुधारने मे कोई व्यापक कदम नहीं उठाया किसानों को जानबूझकर दलाल और बिचौलियो के हाथों मे छोड़ दिया गया था। मौजूदा सरकार किसानों को उसके उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिये प्रतिबद्ध है और समर्थन मूल्य मे पहले की तरह खरीदी जारी रहेगी साथ ही साथ किसान चाहे तो पूर्व की तरह मंडी मे अपना फसल बेच सकता है।

उन्होंने सभी किसान भाइयों से अपील है किसी भी तरह के बहकावे और भुलावे मे ना आये केंद्र सरकार पूरी आजादी देती है कि काश्मीर से कन्या कुमारी तक कहि भी किसान अपना उपज बेच सकता है और आने वाले समय मे किसान निश्चित तौर पर देश के विकास मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें