महासमुंद : सोमवार को सबसे अधिक तक़रीबन 1000 कोरोना संदिग्ध  ... - CG Sandesh

महासमुंद : सोमवार को सबसे अधिक तक़रीबन 1000 कोरोना संदिग्ध  व्यक्तियों की हुई जाँच,  83 की रिपोर्ट पॉज़िटिव,जिले में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 869

अब तक 2500से ज़्यादा पॉज़िटिव स्वस्थ्य होकर अपने घर सुरक्षित पहुँचें

आज 150 से ज़्यादा क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक हो कर अपने घर गए 

महासमुंद जिले में सोमवार को 990 कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई । जिसमें 83 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है । आज की जाँच आरटीपीसीआर से 108, ट्रू नाट से 92और एंटीजन से 790टेस्ट किए गए । सर्वाधिक महासमुंद विकासखण्ड से 38,बसना विकासखण्ड 19 की जाँच रिपोर्ट में कोरोना पॉज़िटिव पाए गए। वही सरायपाली विकासखण्ड से 14, पिथौरा से 11 और बागबाहरा विकासखंड से एक कोरोना पॉज़िटिव आए है।

ज़िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि जिले में अब तक कुल 3477कोरोना पॉज़िटिव आए जिनमें से 2564 स्वस्थ्य होकर अपने घर सुरक्षित पहुँचें। आज 152 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक हो कर अपने घर गए। आज की तारीख़ में जिले में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 869है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें