अधिक पैसा नहीं देने पर शराब दूकान के सेल्समेन ने की पिटाई.  - CG Sandesh

अधिक पैसा नहीं देने पर शराब दूकान के सेल्समेन ने की पिटाई.

महासमुंद के एकता चौक में स्थित अंग्रेजी शराब भट्ठी में सेल्समेन ने शराब का अधिक पैसा नहीं देने से एक व्यक्ति की पिटाई कर दी. मिली जानकारी से अनुसार इरफान खान कल 12 अक्टूबर 2020 को करीब 12 बजे एकता चौक अंग्रेजी शराब भट्ठी में शराब खरीदने गया था. वहां पर रतनेश साहू शराब बेच रहा था जिसको एक पौवा शराब दो बोलने से पैसा देने पर अधिक पैसा मांग रहा था.

जिसको इरफान खान द्वारा मना करने पर लेना है तो लो नहीं तो जाओ, बोलकर गाली गलौच किया. जिसपर इरफान खान ने भी उसे गाली गलौच किया तो सेल्समेन रतनेश साहू बाहर निकल कर उसे मां बहन की गाली देते हुये जान से मरने की धमकी देते हुये डण्डा से मारपीट कर चोट पहुंचाया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने रतनेश साहू के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506(B)-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें