दीपावली पूर्व एक माह का वेतन की मांग की गई  - CG Sandesh

दीपावली पूर्व एक माह का वेतन की मांग की गई

दीपावली के पूर्व 7 माह से लगातार अपनी सेवा दे रहे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष ने 1 माह का वेतन जोखिम भत्ता के तौर पर देने की मांग माननीय मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जी से की है। पत्र के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन वृद्धि 50 लाख का जोखिम भत्ता समयमान पदोन्नति जैसे लंबित मांग को समय पर कराने हेतु माननीय मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जी से कि है। साथ ही अवकाश के लिए नियम में छूट और एस्मा हटाने हेतु निवेदन भी किया गया है ।

ज्ञात हो कि प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी लगातार अपनी सेवा देते रहे हैं जिनमें संडे के दिवस में भी कार्य कर रहे है और मानसिक और शारीरिक रूप से विश्राम की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उचित कदम जल्द उठाने निवेदन किया गया है । उक्त पत्र एवम् जानकारी  सुरेश पटेल स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ संभाग अध्यक्ष रायपुर द्वारा दी गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें