जगदीशपुर पंचायत सचिव की अनुपस्थिति, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण प... - CG Sandesh

जगदीशपुर पंचायत सचिव की अनुपस्थिति, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में लोगों को परेशानी

नंदलाल मिश्रा. समीपस्थ ग्राम पंचायत जगदीशपुर के सचिव की मनमानी एवं अनुपस्थिति से पंचायत कार्यालय नियमित नहीं खुलने के कारण ग्रामीणों को अनेक परेशानी हो रही है। पंचायत सचिव की मनमानी से ग्रामीण जनों में काफी ज्यादा आक्रोश फैला हुआ है। शासन का स्पष्ट आदेश है कि पंचायत सचिव नियमित रूप से पंचायत कार्यालय खोले। शासन के इस आदेश की सचिव द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

गौरतलब हो कि लगातार लगातार लम्बे समय से पंचायत सचिव के मुख्यालय में नही बैठने की शिकायतें मिल रही है। इस कारण पंचायत के सभी कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे है। इस सम्बन्ध में सरपंच, उपसरपंच एवं पंचो द्वारा शिकायत जनपद पंचायत पिथौरा एवं जिला पंचायत महासमुन्द के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को की गई है। ग्राम पंचायत के सचिव की मनमानी के कारण आम जनता को लाभ नही मिल पा रहा है।  

ज्ञात रहे कि ग्राम पंचायत जगदीशपुर एक जाना माना ग्राम है। यहाँ वर्षों पुरानी नामी सेवा भवन अस्पताल है, साथ ही नामी स्कूल है। अँचल के सैंकड़ों लोग बाहर से जगदीशपुर ग्राम में आते है। कोई अस्पताल आता है, तो अच्छी पढाई के लिए स्कूल।

जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हो रही लोगो को परेशानी

किसी परिवार में शिशु के जन्‍म अथवा किसी सदस्‍य की मृत्‍यु हो जाने पर इसकी सूचना अपने क्षेत्र के जन्‍म-मृत्‍यु रजिस्‍ट्रार कार्यालय (ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत कार्यालय एवं शहरी क्षेत्र में नगर पालिका / नगर परिषद / नगर निगम कार्यालय) को देकर जन्‍म अथवा मृत्‍यु का पंजीकरण कर जन्‍म और मृत्‍यु प्रमाण पत्र ले सकता है। जगदीशपुर में नामी बड़े और अच्छे हॉस्पिटल होने के कारण प्रत्येक दिन सैकड़ो लोग आते है। इस कारण ग्राम पंचायत जगदीशपुर में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया जाता हैं। लेकिन ग्राम पंचायत कार्यालय न खुलने से जगदीशपुर के ग्रामीण ही नही बाहर से आये हुए व्यक्तियों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव मुख्यालय में निवास नहीं करने तथा सरायपाली में निवास करने के कारण पंचायत के काम में ब्यवधान उत्पन्न हो रहा है।  जगदीशपुर सचिव के मुख्यालय नही आने से ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों तथा आम नागरिकों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत सचिव को जनता से कोई लगाव नही दिख रहा है। ऐसा जगदीशपुर के आम लोगो का कहना है।



अन्य सम्बंधित खबरें