राईस मिलों ने की राख, साफ-सफाई और किया वृक्षारोपण, राईस मिल ... - CG Sandesh

राईस मिलों ने की राख, साफ-सफाई और किया वृक्षारोपण, राईस मिल पर लगा 20 हजार रूपए का जुर्माना

महासंमुद जिले के बसना विकासखंड के अरेकेल बांध में दो राईस मिलों से निकलने वाला प्रदूषित पानी से वातावरण खराब हो रहा था । तालाब की मछलियां मरने की शिकायत स्थानीय निवासियांे ने कलेक्टर कार्तिकेया गोयल से की थी । कलेक्टर ने तुरंत एसडीएस सरायपाली को वस्तुस्थित से अवगत कराने के निर्देश दिए थे । अनुविभागीय दण्डाधिकारी सरायपाली दुदावत ने तत्काल बसना तहसलीदार ललिता भगत को जिम्मेदारी सौंपी । जांच कर पूरी वस्तुस्थित से एसडीएम सरायपाली को अवगत कराया ।

एसडीएम कुणाल दुदावत ने दोनों राईस मिलों महालक्ष्मी और शिवशक्ति पर धारा 133 के तहत कार्रवाई की । राईस मिल महालक्ष्मी पर गांव की स्वच्छता पीएचई ट्रीटमेंन्ट नहीं करने पर 20 हजार रूपए का जुर्माना लगाया । दोनों राईस मिलों द्वारा राख, साफ-सफाई और स्थल पर पेड़-पौधे लगाये गये है। एसडीएम ने दोनों राईस मिल को ग्राम पंचायत की एन.ओ.सी. के शर्तो का पूरी तरह पालन करने की हिदायद दी है। वही इससे निकले वाले प्रदूषित पानी को लि की जमीन पर ही रोका जाए । इसका पालन किया जाये । उन्होंने कार्रवाई सख्त हिदायत दी कि भविष्य में राईस मिल लोगों की सेहत को ध्यान में रखने राईस मिल प्रदूषित पानी खुले में न फैलें और राख भी नहीं उड़े इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये । उन्होनं कहा कि प्रदूषण विभाग द्वारा लागू नियमों के अनुसार सभी राइस मिल चिमनी से निकलने वाले धुएं पानी को फिल्टर करने के लिए टीªटमेंट प्लांट लगाना अनिवार्य है। इसका पालन करें ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें