घर जाने के लिए बोलने पर हुई मारपीट. - CG Sandesh

घर जाने के लिए बोलने पर हुई मारपीट.

वार्ड न0 30 कुम्हार पारा महासमुन्द के एक किराना दुकान में बैठे लोगों को घर जाने के लिए बोलने पर उसके साथ मारपीट की गयी जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. मिली जानकारी के अनुसार विष्णु चक्रधारी 13 अक्टूबर 2020 को रात 9 बजे अपने घर के पास रोहित किराना दुकान में सामान लेने गया था कि उसी जगह पर कुछ लोग बैठे थे जिसे वह अपने अपने घर जाने के लिये बोला, तो उसमे से सोनू साहू तुम बोलने वाले कौन होते हो कहकर उसे गंदी गंदी गाली करने लगा. जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर नीचे गिरा दिया, जिससे विष्णु के नांक मे चोट लगकर खुन निकला. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोनू साहू के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया है.



अन्य सम्बंधित खबरें