पूर्व प्रेम विवाह की बात को लेकर पति ने पत्नी का गला दबाकर क... - CG Sandesh

पूर्व प्रेम विवाह की बात को लेकर पति ने पत्नी का गला दबाकर किया मारपीट, बाल पकड़कर निकाला बाहर.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम कोना में बालाजी पोल्ट्री फार्म में अपने पति नीरज निषाद के साथ रहने वाली दीप्ती निषाद की कल 12 अक्टूबर 2020 के रात्रि 8 बजे उसके पति ने पूर्व प्रेम विवाह की बात को लेकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगा, जिसे मना करने पर उसने अपनी पत्नी को हाथ मुक्का लात से मारपीट किया एवं गले को हाथ से दबाने लगा. मारपीट व तुम्हे जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया. इसके बाद आरोपी पति अपनी पत्नी के बाल पकड़कर उसे मुर्गी फार्म से बाहर निकाल दिया.

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति नीरज निषाद के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें