पुरानी रंजिश की बात को लेकर दो लोगो ने की मारपीट. - CG Sandesh

पुरानी रंजिश की बात को लेकर दो लोगो ने की मारपीट.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम मचेवा में पुरानी रंजिश की बात को लेकर दो लोगो के द्वारा मारपीट की गयी. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. मिली जानकारी के अनुसार कमलेश भठ्ठ के हाथ पैर में काफी दर्द होने के कारण रात लगभग 11.00 बजे अपने घर से दवाई लेने पैदल महासमुन्द जा रहा था बी.टी.आई. गार्डन के पास रात्रि करीब 11.30 बजे पहुंचा था. उसी समय प्रियांशू चन्द्राकर एवं होरीलाल साहू दोनों कमलेश भठ्ठ से मिले तब उसे पुरानी रंजिश की बात को लेकर कहां जा रहा है कहकर एक राय होकर गंदी गंदी गालियां देने लगे कमलेश भठ्ठ के द्वारा गली देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये प्रियांशू चन्द्राकर द्वारा लोहे की पाईप से बांये जाघ के पास एवं सिने के पास मारपीट किया एवं होरीलाल साहू द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये बांये हाथ कलाई में एवं पीठ में चोट पहुचाया गया.

मारपीट करने के बाद वे दोनों भाग गये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया है.



अन्य सम्बंधित खबरें