आबकरी विभाग ने 31 लीटर ओड़िशा निर्मित जेब्रा छाप मदिरा जप्त क... - CG Sandesh

आबकरी विभाग ने 31 लीटर ओड़िशा निर्मित जेब्रा छाप मदिरा जप्त किया

जिला आबकारी अधिकारी  दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में 13 अक्टूबर 2020 को आबकारी विभाग द्वारा ओड़िशा राज्य की अवैध मदिरा विक्रय पर बड़ी कार्रवाई किया है। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर आबकारी दल द्वारा ग्राम डोंगरगांव थाना कोमाखान में नदी किनारे गणपत राउत निवासी ग्राम झिटकी थाना बेलटुकरी जिला नयापारा (ओड़िशा) को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से एक बोरी में 156 नग जेब्रा छाप ओड़िशा निर्मित मदिरा प्रत्येक में 200 मिली लीटर कुल 31.20 लीटर मदिरा जप्त किया गया। आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत न्यायालय से रिमांड लेकर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सविता रानी मेश्राम एवं मधुकर श्याम हरित के साथ  आबकारी मुख्य आरक्षक यज्ञशरण शुक्ला तथा आबकारी आरक्षक मो॰ इरफान अली एवं वाहन चालक गांधीराम ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें