35 वर्षीय मरीज की ब्राॅड डेथ, मरणोपरांत निकले कोविड पाॅजिटिव
जिला स्वास्थ्य ने बुधवार 14 अक्टूबर 2020 को ग्राम केंवटापाली, विकासखण्ड
बसना के 35 वर्षीय मरीज की उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचने के पहले
ही मृत्यु होने की पुष्टि की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
डाॅ. आर. के. परदल से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक को उपचार के लिए जिला
चिकित्सालय लाया जा रहा था। जहां पहुंचने पर दोपहर 01ः20 को चिकित्सकों ने
उसकी प्रारम्भिक जांच की। जिसमें पाया गया कि युवक की अस्पताल पहुंचने एवं
उपचार शुरू किए जाने के पूर्व ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मरणोपरांत मृतक
की कोविड-19 जांच की गई। जिसमें उन्हें कोविड-19 का धनात्मक पाया गया।
समाचार लिखे जाने तक तत्संबंध में कोविड-19 के प्रकरणों में अंतिम संस्कार
के लिए नियुक्त डाॅ. अनिमेष राय ने बताया कि उक्त संबंध में मृतक के अंतिम
संस्कार के लिए विधिवत प्रबंध किए जा रहे हैं। मृतक के स्थानीय क्षेत्र में
विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जे. पी. प्रधान के मार्गदर्शन में
कोविड-19 के निर्धारित प्रोटोकाॅल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।