मोटर सायकल को दूसरे जगह खड़े कर देने पर मारपीट का मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बेलसोंडा में मोटर सायकल को दूसरे जगह खड़े कर देने पर मारपीट करने से मामला दर्ज हुआ है. पुलिस ने बताया कि तेजराम धीवर अपनी मोटर सायकल को एक माह पहले रेल्वे फाटक बेलसोंडा के पास के एक बंद मेडिकल दूकान के सामने अपने मोटर सायकल को खड़े कर दिया था. जिसे रोहित सेन के द्वारा उसके मोटर सायकल को मेडिकल के पास से हटा कर दूसरे जगह खड़ी कर दिया था. जिसपर तेजराम कल 14 अक्टूबर 2020 को शाम सेलून दूकान के सामने रोहित को बोला तुम मेरे मोटर सायकल को क्यों दूसरे जगह खड़े कर दिये थे मेरा मोटर सायकल चोरी हो जाता तो कौन जिम्मेदार रहता.
इस बात को लेकर रोहित सेन ने तेजराम को गंदी गंदी गाली देते हुए, राड से दोनो पैर में मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दिया मारपीट करने से तेजराम दोनो जांघ में चोंट लगा है. घटना को अनिल ,राकेश चंद्राकर एवं लिकेश चंद्राकर बीच बचाव किये एवं देखे है. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.