कोरोना पाजिटीव मरीज को अस्पताल में भर्ती क्यो नहीं किया है कहने पर गाली गलौच कर नुकिली वस्तु से किया हमला.
वार्ड न0 4 देवार पारा महासमुंद में कोरोना पाजिटीव मरीज को अस्पताल में भर्ती क्यो नहीं किया है कहने पर उसे नुकिली वस्तु से हमला कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद वार्ड न0 4 देवार पारा में 14 अक्टूबर 20 के 03.00 बजे रामेश्वर देवार ट्रक चलाकर बागबाहरा से अपने घर वापस आया, उसी समय उसने आरोपी को बोला की तुम्हारे पत्नि को डॉक्टर द्वारा चेक करने पर कोरोना पाजिटीव पाया गया है. जिसे अस्पताल में भर्ती क्यो नहीं किया है, इसी बात को लेकर आरोपी द्वारा उसे तुम बोलने वाले कौन होते हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गालिया देकर जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास रखे कोई नुकिली वस्तु से बाये गाल के पास मारा जिससे चोट आकर खुन निकला है.
झगडा विवाद को धनेश्वर देवार, दिनेश देवार, नागेश देवार देख सुने है बीच बचाव किये है. मामले की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया गया है.