बलपूर्वक कब्जा कर जबरन धान फसल बोने वाले पर मामला दर्ज.
महासमुदं थाना अंतर्गत चोरभट्ठी में काबीज जमीन पर बलपूर्वक कब्जा कर जबरन धान फसल बो देने वाले पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार जोहन राम साहू आज से 40 वर्ष पूर्व से चोरभट्ठी खार में करीबन 6 एकड जमीन फारेस्ट एवं घास जमीन को कब्जा कर खेती योग्य बनाकर धान फसल लगाकर अपना जीवन यापन कर था. जिसपर उसके पुरे परिवार का भरण पोषण होता है.
इसके बाद जोहन राम का स्वास्थय खराब होने पर कुछ रूपये सुभाष नगर निवासी रविशंकर चन्द्राकर से लिया था. जिसे उसने वापस कर दिया. जोहन राम ने इस वर्ष उक्त कृषि जमीन पर धान का फसल लगाया था फिर भी उसके काबीज जमीन पर रविशंकर चन्द्राकर द्वारा बलपूर्वक कब्जा कर जबरन धान फसल बो दिया है.
इसके बाद उक्त जमीन में प्रार्थी 7 अक्टूबर 20 दिन बुधवार को निदाई करने गये थे, तो करीब 11 बजे दिन को रविशंकर चन्द्राकर एवं उसका लडका, जोहन राम को तु खेत का मालीक कौन होता है कहकर दोनो ने मिलकर गालीया देने लगे, जिसके कारण वह भयभीत है. मामले की शिकायत पर आरोपी रविशंकर चन्द्राकर एवं उसका लडका पर धारा 294-IPC, 34-IPC, 447-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.