20 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब जप्त व तुमगांव से अधिक मात्रा में शराब ले जाते एक व्यक्ति पकड़ाया.
पटेवा पुलिस को मुखबीर के जरिये सूचना मिला एक व्यक्ति रायतुम चौक टुरीडीह में प्लास्टिक थैला में अवैध रूप से शराब रखकर किसी के इंतजार करते खडा है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर बताये स्थान ग्राम टुरीडीह रायतुम चौक में दबिस देकर आरोपी सहस यादव को हाथ में मटमैले रंग का प्लास्टिक थैला के साथ पकडा गया. आरोपी के पास से एक मटमैले प्लास्टिक थैला के अंदर 20 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल जुमला 3600 एमएल कीमती 2400 रूपये का शराब रखे मिला। आरोपी सहस यादव उम्र 40 साल साकिन खम्हारमुडा बेलापारा, थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी बताया.
इसी तरह से तुमगांव में भी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति पैदल अंग्रेजी शराब भट्टी तुमगांव से अधिक मात्रा में शराब एक सफेद रंग की प्लास्टिक के थैला में लेकर तुमगांव से रायपुर रोड की ओर जा रहा है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को रायपुर रोड नहर नाली के पास तुमगांव में रोका गया. नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पन्नालाल पुरैना पिता धनेश पुरैना उम्र 25 साल साकिन नयापारा अछरीडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद (छ .ग.) का निवासी होना बताया । संदेही के पास प्लास्टिक के थैले के अंदर 20 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा शीशी मे 180 M.L. शराब भरी हुई, जुमला 3600 एम. एल. किमती 2400 रूपये, जप्त कर सीलबंद किया गया.
दोनों आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 34(1) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।