पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति  ऑनलाइन के लिए तिथियाँ निर्धारित - CG Sandesh

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन के लिए तिथियाँ निर्धारित

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, कृषि कालेज, आई.टी.आई, पाॅलीटेक्निक, नर्सिग, वेटनरी पाॅलीटेक्निक में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की पात्रता है। शिक्षा सत्र् 2020-21 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट पर आॅनलाईन की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि जिसके तहत् विद्यार्थियो के पंजीयन एवं संस्थाओं को प्रस्ताव/स्वीकृति लाॅक करने हेतु विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए तिथियाॅ निर्धारित की गई है। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा आॅनलाईन आवेदन (नवीन एवं नवीनीकरण) के लिए 15 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2020 तक, ड्राॅफ्ट प्रपोजल लाॅक करने के लिए 15 अक्टूबर से 10 दिसम्बर 2020 तक इसी प्रकार सैंक्शन आॅर्डर लाॅक करने हेतु 15 अक्टूबर से 20 दिसम्बर 2020 तक एवं संस्थाओं द्वारा केवाईसी करने हेतु 10 जनवरी 2021 तक की तिथि निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र् 2020-21 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे एवं ड्राॅफ्ट प्रपोजल अथवा सैंक्शन आॅर्डर लाॅक करने का अवसर भी प्रदान नही किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नही करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार हांेगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें